Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी: 'स्टेज पर ही सुला दूंगा, सीधा ऊपर की टिकट कटेगी'

पंजाबी गायक कमलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ कमल ग्रेवाल को रोहित गोदारा गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी दी गई है। विदेशी नंबरों से फोन कॉल और खतरनाक वॉयस मैसेज भेजकर उनसे ₹5 करोड़ की भारी-भरकम रंगदारी (Extortion) मांगी गई है।

धमकी में कहा- "स्टेज की जगह ऊपर की टिकट काटूंगा"
गायक को भेजे गए वॉयस मैसेज में धमकी देने वाले शख्स ने खुद को 'गिल्ली राणा' बताते हुए कहा, "क्या हाल है तेरा? गिल्ली राणा बोल रहा हूं, रोहित गोदारा ग्रुप से। ₹5 करोड़ के लिए तुझे फोन किया है। अगर वॉयस नोट सुन लिया है तो तुरंत बैक कॉल कर। जो ये अखाड़े (शो) लगा रहा है, सब बंद करवा दूंगा, स्टेज पर ही रख दूंगा। एक बार मेरे बारे में पता कर ले, सब कुछ खत्म कर दूंगा।"

धमकी में आगे कहा गया, "तेरे गाने किताबों में ही रह जाएंगे, सब मिट्टी कर दूंगा। कल तक का टाइम है, पीछा नहीं छोड़ता। तू स्टेज की टिकट काटेगा, मैं तेरी सीधा ऊपर की टिकट काटूंगा।" इसके अलावा उक्त नंबर से दो और छोटे वॉयस नोट्स भी प्राप्त हुए हैं।

सुरक्षा को लेकर चिंता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
इन भयानक धमकियों के बाद गायक और उनका पूरा परिवार अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर भारी तनाव में है। कमल ग्रेवाल ने इस पूरी घटना की शिकायत तुरंत लुधियाना पुलिस से की। शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने गिल्ली राणा नामक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267781

Share this Post