Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के बाद अब सस्पेंडेड पटवारी के घर ED की रेड, जीरा में CRPF तैनात; क्या है दोनों का कनेक्शन?

मोगा से आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर कार्रवाई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने फिरोजपुर जिले के जीरा में एक सस्पेंडेड पटवारी के घर पर छापेमारी की है। यह पटवारी पहले मोगा जिले में तैनात था और धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। ED की टीम ने सुरक्षा के लिहाज से पटवारी के आवास के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को तैनात कर दिया है और किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

AAP विधायक और पटवारी के कनेक्शन की जांच जारी
सस्पेंडेड पटवारी और आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के बीच क्या संबंध हैं, इसे लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच एजेंसियां दोनों मामलों के बीच संभावित कड़ियों और वित्तीय लेन-देन की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।

NH-754A मुआवजा घोटाले में 7 ठिकानों पर छापेमारी जारी
दूसरी ओर, विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा से जुड़े 7 अलग-अलग ठिकानों पर बुधवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई ED की रेड लगातार जारी है। सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई नेशनल हाईवे नंबर 754A (NH-754A) के निर्माण के लिए अधिगृहित की गई सरकारी जमीनों के फर्जी इंतकाल (Mutation) और उससे जुड़े करोड़ों रुपये के मुआवजा घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

हाल ही में जमानत पर बाहर आया था आरोपी पटवारी
जिस सस्पेंडेड पटवारी नवदीप सिंह के जीरा स्थित निवास पर गुरुवार सुबह ED की टीम पहुंची, वह पूर्व में मोगा के धर्मकोट में पदस्थ रह चुका है। नवदीप सिंह के खिलाफ 16 जून 2024 को धर्मकोट पुलिस थाने में धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया गया था। आरोपी पटवारी हाल ही में अदालत से जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267587

Share this Post