Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप, 5 हमलावरों ने 6 राउंड गोलियां चलाईं, CCTV में कैद हुई वारदात

जालंधर स्थित गुरुनानक नगर इलाके में बुधवार (4 नवंबर) देर रात बिजली कटते ही बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दहशत फैला दी। अंधेरे का फायदा उठाते हुए हमलावरों ने करीब 6 राउंड फायरिंग की। इसमें से 4 गोलियां सीधे एक दाल व्यापारी के घर के बाहर खड़ी महिंद्रा XUV गाड़ी को निशाना बनाकर चलाई गईं, जबकि 2 गोलियां हवा में दाग दी गईं।

गाड़ी साइड करने की बात पर हुआ था विवाद
पीड़ित गाड़ी मालिक के अनुसार, वारदात से कुछ समय पहले लगभग 6 नकाबपोश युवक उसके घर के बाहर पहुंचे थे। बदमाशों ने उसे आवाज देकर सड़क पर खड़ी अपनी XUV गाड़ी साइड करने को कहा। जब उसने गाड़ी हटाने से मना कर दिया, तो वे वहां से चले गए। इसके बाद जैसे ही इलाके की बिजली बंद हुई, बदमाश अंधेरे की आड़ लेकर वापस लौटे और उनमें से 2 युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के वक्त व्यापारी अपनी पत्नी के साथ घर के अंदर मौजूद था।

मौके से 6 खोल बरामद, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। क्राइम सीन से पुलिस को गोलियों के 6 खाली खोल बरामद हुए हैं।

अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाने के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267587

Share this Post