Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

'रेफरी को चीटर बताना राहुल की आदत', अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, राहुल को बहस के लिए ललकारा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए संसद की कार्यवाही बाधित करने और गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया। शाह ने राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें सड़क पर चर्चा करने का इतना ही शौक है तो हरियाणा का कोई चौराहा तय कर लें। भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष ही उनसे बहस करने पहुंच जाएगा।

अमित शाह ने स्वीकारा राहुल गांधी का चैलेंज 
अमित शाह ने कहा कि संसद में चर्चा करने के बजाय कांग्रेस लगातार हंगामा कर रही है। शोर-शराबा करना अब कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति बन चुका है। अगर राहुल गांधी को संसद के बजाय सड़क पर चर्चा करनी है तो हरियाणा में किसी भी चौराहे का नाम बता दें। भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष उनके साथ बहस करने के लिए तैयार है।

चुनाव में हार के बाद चुनाव आयोग पर लगा रहे आरोप
गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर चुनावी हार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है, लेकिन राहुल गांधी अपनी कमियों पर विचार करने के बजाय चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं। चुनाव हारने के बाद रेफरी को ही बेईमान बताना राहुल गांधी की आदत बन गई है। उन्हें अपनी पार्टी की हार के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

SIR को लेकर भी राहुल गांधी पर साधा निशाना
अमित शाह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस प्रक्रिया के तहत फर्जी और अवैध घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को देश से बाहर निकालने की कार्रवाई भी की जाएगी। राहुल गांधी इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं और अवैध घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाने के कदम पर सवाल उठा रहे हैं।

राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस कमजोर हुई
अमित शाह ने कांग्रेस और भाजपा के राजनीतिक प्रदर्शन की तुलना करते हुए आंकड़ों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों की संख्या करीब 1200 से घटकर 600 रह गई है। पार्टी को अपनी हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय दूसरों पर आरोप लगाने की राजनीति बंद करनी चाहिए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267889

Share this Post