Mon, 09 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पाकिस्तान की मशहूर एंकर की गोली लगने से मौत! पति के दावे के बाद पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक निजी टीवी चैनल की एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया अहसान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। रविवार को वह अपने घर में थीं, तभी उनके गले के नीचे गोली लगी। घटना के बाद पुलिस ने उनके पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति ने बताया हादसा, पिस्टल से अचानक चली गोली

राबिया के पति ने पुलिस को बताया कि पिस्टल संभालते समय अचानक गोली चल गई थी। उनका दावा है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि पिस्टल में गोली भरी हुई है। हालांकि, राबिया के भाई की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गोली चलाने में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली है।

घर के लॉन में बैठी थीं दोनों बेटियां

राबिया की 13 और 11 साल की दो बेटियां हैं। रावलपिंडी के सिटी पुलिस अधिकारी हसन सुखेरा के मुताबिक, जिस समय गोली चली, उस वक्त दोनों बेटियां घर के लॉन में अपनी नानी के साथ बैठी थीं। पुलिस ने घटना के संबंध में घर में काम करने वाले एक कर्मचारी से भी पूछताछ की है।

हत्या का केस दर्ज, फोरेंसिक टीम जुटा रही सबूत

पुलिस ने सदर बेरूनी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है। पंजाब फोरेंसिक साइंस एजेंसी की टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। वहीं, राबिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पत्रकारों के साथ भी कर चुकी थीं कार्यक्रम

41 वर्षीय राबिया अहसान रावलपिंडी के गुलशनाबाद इलाके में रहती थीं और एक निजी टीवी चैनल में एंकर व कार्यक्रम होस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। इससे पहले वह वरिष्ठ पत्रकार आमिर मतीन और रऊफ क्लासरा के साथ करंट अफेयर्स पर आधारित कार्यक्रम भी होस्ट कर चुकी थीं। उनकी मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 274655

Share this Post