के सदस्य जब वहां पहुंचे तो बच्चे घर की छत पर पटाखे चलाने लगे। इसी दौरान गगन ने एक पटाखे में आग लगाई, लेकिन वह नहीं चला।
दोबारा पटाखा चलाने पहुंचा तो हुआ जोरदार धमाका
बताया जा रहा है कि पटाखा नहीं चलने पर गगन कुछ देर बाद दोबारा उसके पास गया। इसी दौरान अचानक पटाखे में जोरदार धमाका हो गया और वह उसकी गर्दन के पास फट गया। धमाके की चपेट में आने से गगन गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। अचानक हुए हादसे से परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद परिजन घायल गगन को लेकर सुधार स्थित सरबजीत अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दीपावली की रात जिस घर में त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां कुछ ही पलों में मातम पसर गया। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हा


Comments
No comments yet.