Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब पुलिस लोगो के साथ बदसलूकी बंद करे : किशन लाल शर्मा

पंजाब पुलिस लोगो के साथ बदसलूकी बंद करे, पंजाब पुलिस की लगातार ज्यातियों से दुखी आम जनता सुसाईड कर रही है यह जनता का विषय

भगत सिंह मान का नाम लेने वाली भगंवत मान सरकार की पुलिस आम जनता से जरनल डायर जैसा काम कर रही है - किशन लाल शर्मा


जालंधर के डी.सी.पी. हरविंदर सिंह विर्क के खिलाफ देश के गृहमंत्री और पंजाब के राज्यपाल और डीजीपी पंजाब के नाम जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल को मांग पत्र सौंपते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के कार्यकर्ता।

पंजाब पुलिस मुर्दाबाद,पंजाब पुलिस के मुलाजमो कुछ तो शर्म करो शर्म नहीं तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो के नारों से गूंजा डी.सी.कॉम्प्लेक्स। 


जालंधर ()  आज पंडित दीनदयाल उपाध्य स्मृति मंच के प्रधान किशन लाल के नेतृत्व में पुलिस की बढ रही ज्यातियों के खिलाफ देश के गृह मंत्री, पंजाब के डी जी पी, पंजाब के गवर्नर के नाम प्रदीप कुमार अपने साथियों सहित डी सी जालंधर को मांग पत्र देने पहुंचे। 
इस बाबत जानकारी देते हुए एन आर आई प्रदीप कुमार ने कहा पंजाब पुलिस की धक्केशाहियों का मेंएक साल से शिकार हो रहा है पंजाब पुलिस की छवि विदेशों तक धूमिल हो रही है और एन आर आई लोग पंजाब में आना नही चाहते, पुलिस की मिलीभुगत से उनकी जगहों पर कब्जे हो रहे है। 
एन आर आई प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अक्तूबर 2023 को डी सी पी हरविंदर सिंह विर्क से पास गए थे मेरे दोस्त दविंदर सिंह सैनी निवासी कीर्ति नगर के खिलाफ थाना राममंडी में एक झूठा मामला दर्ज किया गया था जिसकी एफ आई आर नबंर 302 है उसकी एन्कवारी के लिए डी सी पी हरविंदर सिंह विर्क से पास गए थे लेकिन उन्होने बात सुने बिना प्रदीप कुमार को बोला बकवासबाजी बंद कर बाहर चले जाओ और पुलिस जब मामला दर्ज करती है सबूतों की परवाह नही करती। 
किशन लाल शर्मा ने कहा पजाब पुलिस की बढ रही धक्केशाहियों के खिलाफ ना पंजाब वासी कभी चुका है ना चुकेगा, किशन लाल शर्मा ने कहा जालंधर पुलिस से दुखी आम जनता सुसाईड कर रही है जो चिंता का विषय है आम लोगों को पुलिस से इंसाफ नही मिल रहा। 
किशन लाल शर्मा ने कहा भगत सिंह मान का नाम लेने वाली मान सरकार की पुलिस आम जनता से जरनल डायर जैसा व्यवहार कर रही है। 
किशन लाल शर्मा ने कहा पंजाब पुलिस के खिलाफ आने वाले रविवार को दमौरिया पुल से भगत सिंह चौक तक रोष प्रदर्शन व पुतला फूक प्रदर्शन किया जाएगा व पुलिस के काले कारनामे भी उजागर किए जाएंगे। 
इस अवसर पर दविंदर सिंह सैनी, आजाद सिंह, गुरचरण सिंह, महिंदर व नरिंदर सिंह आदि उपस्थित थे। 

कैप्शन : डी.सी को पंजाब पुलिस जालंधर के डी सी पी हरविंदर सिंह विर्क के खिलाफ देश के गृह मंत्री, डी जी पी पंजाब, पंजाब गवर्नर के नाम मांग पत्र सौपते हुए किशन लाल शर्मा, 
प्रदीप कुमार, नरिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221417

Share this Post