Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

वैश्विक नेतृत्व में भारत की ऐतिहासिक जीत : सुशील शर्मा

*प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील और वैश्विक नेतृत्व में भारत की ऐतिहासिक जीत--सुशील शर्मा*

जालंधर( ) भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में  जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील और वैश्विक नेतृत्व में भारत की ऐतिहासिक जीत हुई है।उन्होंने कहा कि भारत की कुशल विदेश नीति के कारण ही आज बीस राष्ट्रों के नेताओं को मनाकर एक मुद्दे पर सहमति बनाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्र भारत की इस बात से सहमत थे कि 21वीं सदी शांति और वैश्विक समुदाय के समग्र विकास का युग है जिसमें पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में एकजुट होना चाहिए।उन्होंने कहा कि भारत ने सभी देशों के सदस्यों का ध्यान आकर्षित करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि ग़रीब और अमीर देशों में बढ़ती खाई को कम करने के लिए वैश्विक आर्थिक संकट पर सामूहिक तरीके से काबू पाना ज़रूरी है।सुशील शर्मा ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में विशाल अफ्रीकी संघ को शामिल करने के साथ ग्लोबल साउथ के व्यापक और बड़े प्रतिनिधित्व में भारी वृद्धि हुई है और इसके साथ जी-21 के एक नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि अब भारत के माध्यम से अगले साल के शिखर सम्मेलन 2024 में जी-21 देश शामिल होंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221351

Share this Post