Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा

अधिकारियों को निजी तौर पर विकास कार्यों की निगरानी करने के आदेश

जालंधर, 4 सितंबर
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने जालंधर शहर के अर्बन अस्टेट में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकासोन्मुखी एजेंडे पर काम कर रही है, जिसके लिए स्थानीय निकाय विभाग द्वारा शहरों में विकास कार्यों की गति तेज कर दी है।

इस मौके पर उन्होंने नगर निगम कमिश्नर ऋषिपाल सिंह और अन्य अधिकारियों से विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा ताकि उन्हें समय पर पूरा करने के साथ-साथ काम की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने अर्बन अस्टेट में चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। इसके इलावा उन्होंने अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए नई परियोजनाओं और व्यापक योजना का खाका तैयार करने के भी निर्देश दिए।

इस मौके पर चेयरमैन राजविंदर कौर थियाडा और नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कैप्शन-जालंधर के अर्बन अस्टेट में विकास कार्यों का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह व अन्य।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218891

Share this Post