Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में सुबह-सुबह ढाबे पर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

लुधियाना के खन्ना में ललहेड़ी चौक के पास ‘प्रेम ढाबा’ पर तड़के फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सुबह करीब 6:30 बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बंद पड़े ढाबे के शटर पर चार से पांच गोलियां दागीं और मौके से फरार हो गए। 

चश्मदीद ने बताई पूरी घटना
ढाबे के पास स्कूटर रिपेयरिंग का काम करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि जैसे ही वह सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे, उन्हें अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि दो युवक बाइक पर आए और सीधे ढाबे की ओर फायरिंग करने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ललहेड़ी रोड की तरफ भाग निकले।

हफ्ते पहले मांगी गई थी फिरौती
जांच में इस घटना के पीछे फिरौती का एंगल सामने आया है। ‘प्रेम ढाबा’ के मालिक नरेश पाठक को करीब एक सप्ताह पहले एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को शगनप्रीत सिंह बताते हुए 50 लाख रुपये की मांग की थी और पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

डर फैलाने के लिए की गई फायरिंग
पुलिस को आशंका है कि फिरौती की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने डर का माहौल बनाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221420

Share this Post