Tue, 10 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Canada में पंजाबी व्यक्ति के लगे Wanted के पोस्टर! जानें क्या है पूरा मामला

कनाडा के ओंटारियो में एक पंजाबी व्यक्ति के सड़कों पर वांटेड के पोस्टर लगे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पर आरोपी अंडरग्राउंड हो गया है। इसलिए पुलिस ने उसके जगह-जगह पर वांटेड के पोस्टर लगाए हैं और लोगों से अपील की है कि अगर आरोपी कहीं भी दिखाई दे तो तुरंत जानकारी दें।

वीजा के नाम पर ठगी करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक ओंटारियो किचनर में 34 साल के हरशरण आहलूवालिया ने 3 लोगों का वीज़ा लगाने का वादा किया था। इसके लिए उसने 5-5 हजार कनाडियन डॉलर लिए थे। जैसे ही उसे रकम मिली तो वह अचानक से कहीं गायब हो गया। ऑफिस में बार-बार चक्कर काटने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने वांटेड लिस्ट में डाला
मामले की शिकायत मिलने के बाद किचनर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बार-बार ढूंढने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो पुलिस ने उसे वांटेड की लिस्ट में डाल दिया। वांटेड लिस्ट में डालने के बाद उसका पोस्टर भी जारी कर दिया गया। जिसके बाद लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी देने की बात कही। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 275074

Share this Post