Fri, 01 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

पंजाब में गैस संकट के आसार! होटल-रेस्टोरेंट के पास सिर्फ 2-3 दिन का स्टॉक बचा

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब पंजाब में भी दिखाई देने लगा है। राज्य में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। मौजूदा स्थिति में कई होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारियों के पास केवल 2 से 3 दिन का ही स्टॉक बचा हुआ है। ऐसे में शादियों के सीजन में खाने-पीने की व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

होटल-रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में बढ़ी चिंता
पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान के अनुसार फिलहाल कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद हो चुकी है। जिन लोगों के घरों में शादी या अन्य बड़े कार्यक्रम तय हैं, उनके लिए यह स्थिति परेशानी का कारण बन रही है। यदि एक-दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एसोसिएशन की बैठक भी बुलाई गई है, ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके।

पुरानी बुकिंग ही कर रही हैं एजेंसियां पूरी
बताया जा रहा है कि फिलहाल गैस एजेंसियां नई सप्लाई देने के बजाय पहले से की गई बुकिंग को ही क्लियर करने में लगी हैं। मौजूदा समय में लगभग 7 से 8 दिनों की पेंडेंसी चल रही है, जिससे कारोबारियों की चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। हालांकि कुछ जिलों में तकनीकी कारणों से बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई है।

कई जिलों में सर्वर डाउन, बुकिंग प्रभावित
लुधियाना और फरीदकोट में सर्वर डाउन होने के कारण घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग भी प्रभावित हो रही है। वहीं फरीदकोट, होशियारपुर और पटियाला समेत कई जिलों में सोमवार से ही कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद बताई जा रही है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ गई है।


20

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155530