Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना में सुबह-सुबह चली गोली, पुलिस कॉन्सटेबल की हुई मौत

लुधियाना के मुल्लांपुर इलाके में शनिवार सुबह एक पुलिस कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय कॉन्स्टेबल अनोज मसीह के रूप में हुई है। अनोज को गर्दन के पास गोली लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

लग्जरी कार शोरूम की सुरक्षा में थी तैनाती
जानकारी के अनुसार, अनोज मसीह की ड्यूटी RAC लग्जरी कार शोरूम की सुरक्षा में लगी हुई थी। दरअसल, कुछ समय पहले शोरूम मालिक को एक गैंगस्टर द्वारा रंगदारी की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था।

कार में बैठे समय चली गोली
घटना के समय अनोज अपने एक साथी सुरक्षाकर्मी के साथ शोरूम में खड़ी कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसने अपने साथी को पानी लाने के लिए भेजा। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब साथी वापस लौटा तो उसने अनोज को खून से लथपथ हालत में कार की सीट पर औंधे मुंह गिरा पाया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234338

Share this Post