Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

न्यूजीलैंड में पंजाबियों की भर्ती का विरोध, पुलिस ने प्रदर्शन रोका

न्यूजीलैंड में सिखों के नगर कीर्तन को रोके जाने के बाद अब वहां भारतीयों, खासकर पंजाबियों की बढ़ती संख्या को लेकर विरोध शुरू हो गया है। ताजा मामला न्यूजीलैंड पुलिस में पंजाबियों की भर्ती से जुड़ा हुआ है।

पुलिस भर्ती सेमिनार के खिलाफ प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार, मैनीकॉ पुलिस स्टेशन में आयोजित पुलिस भर्ती सेमिनार के दौरान स्थानीय डेस्टिनी चर्च के प्रमुख ब्रायन टमाकी ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन न्यूजीलैंड में बढ़ते इमिग्रेशन, विशेष रूप से भारतीय और पंजाबी समुदाय के खिलाफ किया गया।

‘घुल-मिल जाएं या छोड़ दें’ जैसे नारे

प्रदर्शनकारियों की कोएलिशन का कहना है कि उनका विरोध बेतहाशा इमिग्रेशन के खिलाफ है। इस दौरान ‘न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड ही रहने दें’, ‘घुल-मिल जाएं या देश छोड़ दें’ जैसे नारे लगाए गए।

हार्बर ब्रिज पर मार्च की अनुमति नहीं

हालांकि पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सुरक्षा कारणों से हार्बर ब्रिज पर मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया, लेकिन ब्रायन टमाकी और उनके समर्थक प्रदर्शन पर अड़े रहे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारी हार्बर ब्रिज के नीचे एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की।


22

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147487