Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दीपावली से पहले पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम  जालंधर में बब्बर खालसा के दो आतंकी RDX के साथ गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर 

दीपावली से पहले पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम 

जालंधर में बब्बर खालसा के दो आतंकी RDX के साथ गिरफ्तार

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

जिसका संचालन ब्रिटेन स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमाराय द्वारा बीकेआई के सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर किया जा रहा था। इस मॉड्यूल के पास से 2.5 किलोग्राम आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)/आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया है।

जालंधर से दो आतंकियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आईईडी का उद्देश्य एक आतंकी हमला करना था। यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना एसएसओसी, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263927

Share this Post