Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

20 किमी तक पीछा करने के बावजूद हाथ न आया तस्कर पढ़ें पूरी खबर

20 किमी तक पीछा करने के बावजूद हाथ न आया तस्कर

पढ़ें पूरी खबर 


जालंधर (राजन) : सीआइए स्टाफ जालंधर देहात टीम ने 55 ग्राम स्मैक बरामद की, जबकि तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ने के लिए 20 किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपित ने स्विफ्ट कार से कई वाहनों को टक्कर मारी और बाद में गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। थाना शाहकोट में आरोपित हरमेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सीआइए स्टाफ के एसआइ निर्मल सिंह को सूचना मिली थी कि एक युवक स्विफ्ट कार में नशा लेकर नकोदर की ओर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत नकोदर रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी कर दी, लेकिन कार चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी पंडोरी गांव की तरफ मोड़ ली और तेज रफ्तार से भाग निकला। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा शुरू किया और करीब 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कार को शाहकोट के दशहरा ग्राउंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हालत में बरामद किया। तलाशी के दौरान कार से 55 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपित हरमहेश सिंह फरार हो गया। गाड़ी भगाते वक्त आरोपित ने रास्ते में कई गाड़ियों को टक्कर मारी। करीब आधा दर्जन से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया। हालांकि फिलहाल किसी वाहन मालिक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। एसआइ निर्मल सिंह ने बताया कि यदि कोई शिकायत आती है तो पुलिस निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी। फिलहाल कार को कब्जे में लेकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में वांछित रह चुका है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261233

Share this Post