Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में विजीलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए रोडवेज सुपरिंटैंडैंट को किया गिरफ्तार  पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में विजीलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए रोडवेज सुपरिंटैंडैंट को किया गिरफ्तार 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने जालंधर के पंजाब रोडवेज डिपो-1 में तैनात सुपरिंटैंडैंट बलवंत सिंह को 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला पंजाब रोडवेज के एक सेवानिवृत्त ड्राइवर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त सुपरिंटैंडैंट ने उसकी सेवानिवृत्ति से पहले बकाया ओवरटाइम बिल तैयार करने के बदले 50,000 रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता की अपील पर सुपरिंटैंडैंट ने इस काम के लिए 40,000 रुपए लेने के लिए सहमति जताई, लेकिन वह रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था। उसने आगे आरोप लगाया कि लेबर कोर्ट में चल रहे उसके मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी पहले ही उससे किस्तों में 1,54,000 रुपए हड़प चुका था।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की पुष्टि होने के बाद जालंधर रेंज की एक विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त सुपरिंटैंडैंट को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261233

Share this Post