Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गोलीयों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जालंधर का यह इलाका  पढ़ें पूरी खबर 

गोलीयों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जालंधर का यह इलाका 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : शनिवार शाम को पुलिस और बदमाश के बीच जोरदार मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। यह मुठभेड़ आदमपुर क्षेत्र के गांव हरिपुर के नजदीक हुई, जहां देहात पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी में सवार बदमाश ने पुलिस पार्टी पर अचानक फायरिंग कर दी।

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही आरोपी ने गोलियां चलानी शुरू कीं, मौके पर मौजूद जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान आरोपी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही देहात पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बदमाश किस गिरोह से जुड़ा हुआ है और किस मकसद से यहां आया था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि वह कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने बदमाश के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। वहीं घटना के बाद गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई। देहात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261233

Share this Post