Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में लूट की बड़ी वारदात, जुआरियों पर भारी पड़े नकाबपोश बदमाश, लाखों रुपए की नकदी लूट हुए फरार  पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में लूट की बड़ी वारदात, जुआरियों पर भारी पड़े नकाबपोश बदमाश, लाखों रुपए की नकदी लूट हुए फरार 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : शनिवार देर रात जालंधर के किशनपुरा इलाके में एक बड़ी लूटपाट की वारदात ने सनसनी फैला दी है। यहां एक अवैध जुआ अड्डे पर कुछ खतरनाक गैंग के गुर्गों ने धावा बोलकर लाखों रुपए की लूट की। इस वारदात में लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की लूट हुई है। साथ ही लुधियाना के एक जुआरी से उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी छीनी गई है।

जानकारी के मुताबिक, दीवाली के त्योहार के करीब आते ही जुआ अड्डे पर सक्रियता बढ़ गई है। किशनपुरा के धार्मिक स्थल के पास स्थित एक शॉप कम रेजिडेंस में जालंधर और लुधियाना के कई पेशेवर जुआरी अपने दांव-पेच लगा रहे थे। इस दौरान अड्डे पर देर रात करीब 2 बजे कुछ नामी गैंग के बदमाश हथियारों के बल पर पहुंचे और तेजी से नकदी व लुधियाना के एक जुआरी का लाइसेंसी हथियार लेकर फरार हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि बदमाशों के पास वेपन भी था। पिस्तौल की नोक पर मौके से जुए के लगभग 15 लाख रूपए कैश लूट लिए। 

सूत्रों के मुताबिक, इस गैरकानूनी गतिविधि से जुड़े कुछ पुलिसकर्मियों को भी इस वारदात की जानकारी है, लेकिन कोई आधिकारिक शिकायत न मिलने के कारण मामला सार्वजनिक नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन शहर में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और सवालों का दौर जारी है। 

यह वारदात इस बात की गवाही देती है कि अवैध जुआ कारोबार और उससे जुड़े अपराधी दीवाली जैसे त्योहारों पर भी अपनी गतिविधियां बढ़ा देते हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन से इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261171

Share this Post