Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में अक्षय कुमार के खिलाफ वाल्मीकि समाज का रोष, पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत  वजह जानकर आप भी रह जाएंगे... पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में अक्षय कुमार के खिलाफ वाल्मीकि समाज का रोष, पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत 

वजह जानकर आप भी रह जाएंगे...

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर में वाल्मीकि महासभा के प्रधान मनीष गिल ने बताया कि कुछ दिन पहले भगवान वाल्मीकि जी पर बनी एक फिल्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनकी छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है। इसे लेकर उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। गिल ने कहा कि इस मामले को लेकर समाज में गहरा रोष है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हर साल जब भगवान वाल्मीकि जयंती नजदीक आती है, तब इस तरह की हरकतें की जाती हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर तो दर्ज की है, लेकिन उसमें न तो किसी का नाम शामिल किया गया है और न ही कोई संगीन धारा लगाई गई है।

गिल ने मांग की कि इस वीडियो को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस मामले में विदेशों से भी समर्थन मिल रहा है।

अक्षय कुमार ने मामले में सफाई दी

बाॅलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानि अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार महर्षि वाल्मीकि के किरदार में दिखाई दे रहे थे। अब उन्होंने इस पर सफाई दी है और बताया है कि वह AI से बनाया गया वीडियो है।

अक्षय कुमार ने पोस्ट में लिखा- 'हाल ही में मुझे एक फिल्म के ट्रेलर के कुछ AI-जनरेटेड वीडियो मिले हैं जिनमें मुझे महर्षि वाल्मीकि की भूमिका में दिखाया गया है। मैं साफ करना चाहता हूं कि ऐसे सभी वीडियो फर्जी हैं और AI का इस्तेमाल करके बनाए गए हैं। इससे भी बुरी बात यह है कि कुछ न्यूज चैनल बिना यह जांचे कि ये असली हैं या फर्जी इन्हें न्यूज मानकर चल देते हैं।'

अक्षय कुमार ने आगे लिखा- 'आज के समय में, चीजों को बदल देने वाले AI के जरिए मिसलीडिंग कंटेंट बड़ी तेजी से तैयार किए जा रही है, मैं मीडिया हाउसेस से ईमानदारी से गुजारिश करता हूं कि वो जानकारी को वेरिफाई करने के बाद ही रिपोर्ट करें।'

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261171

Share this Post