Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से की हदें पार, गर्भवती होने के बाद... दो आरोपियों पर मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से की हदें पार, गर्भवती होने के बाद...

दो आरोपियों पर मामला दर्ज

 

 

जालंधर (राजन) : सोशल मीडिया के जरिए के नाबालिग के साथ शादीशुदा युवक के दोस्ती की और बाद में उसे शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बना लिए। नाबालिग के गर्भवती होने पर परिवार को पता चला, जिसके बाद नाबालिग की मां ने थाना सात की पुलिस को शिकायत दी।

 

थाना सात की पुलिस ने जालंधर के रहने वाले हरमन और करण के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर का रहने वाले आरोपित हरमन की 16 वर्षीय जानकार नाबालिग रायपुर रसूलपुर में रहती थी। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग को अपने दोस्त करण से मिलवाया। आरोपित करण पहले से शादीशुदा था, उसने शादी का झांसा देकर थाना सात के इलाके ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और नाबालिग गर्भवती हो गई। नाबालिग के गर्भवती होने पर उसकी मां को बेटी के बारे में पूछा तो उसने अपने साथ हुई सारी बात बताई।

 

नाबालिग की मां ने आरोपित के बारे में पता किया तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा था, जिसके बाद नाबालिग की मां ने आरोपितों के खिलाफ थाना सात में शिकायत दी। थाना सात के जांच अधिकारी एसआइ बलविंदर सिंह ने जांच के बाद जालंधर के रहने वाले हरमन और करण के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261171

Share this Post