Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के गढ़ा इलाके में मां-बेटा कर रहे थे नशे की तस्करी पुलिस ने बड़ी खेप समेत पकड़े मामला दर्ज  पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर के गढ़ा इलाके में मां-बेटा कर रहे थे नशे की तस्करी

पुलिस ने बड़ी खेप समेत पकड़े मामला दर्ज 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : थाना सात और एजटीएफ (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने 27 ग्राम हेरोइन के साथ गढ़ा इलाके के रहने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गढ़ा के रहने वाले अंकुश मल और उसकी मां जसबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित जसबीर कौर और उसके परिवार से पूछताछ में कई सुबूत हाथ लगे हैं। जांच में सामने आया है कि नशे का यह नेटवर्क सीमापार से जुड़ा हो सकता है। जसबीर कौर की बेटी के मोबाइल से पाकिस्तान निर्मित पिस्तौल की तस्वीर भी मिली है। इससे शक गहरा गया है कि इनके तार पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने कहा कि बरामदगी भले ही छोटी हो, लेकिन यह मामला बड़े नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261171

Share this Post