Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फिल्लौर हाईवे पर लुटेरों से भिड़ी महिला आधा किमी चलते आटो से लटकती रही  बहादुरी को सबास... आटो से वच्चों के साथ लुधियाना से फिल्लौर आ रही थी महिला पढ़ें पूरी खबर 

फिल्लौर हाईवे पर लुटेरों से भिड़ी महिला आधा किमी चलते आटो से लटकती रही 

बहादुरी को सबास... आटो से वच्चों के साथ लुधियाना से फिल्लौर आ रही थी महिला

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : महिला ने साहस दिखाते हुए दो लुटेरों को पुलिस से पकड़वाया। घटना फिल्लौर हाईवे पर सोमवार शाम चार बजे हुई। यहां महिला अपने दो बच्चों के साथ आटो से लुधियाना से फिल्लौर अपने घर आ रही थी। जब वह लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पहुंची तो आटो सवार लुटेरे उसे लूटने लगे। महिला साहस दिखाते हुए तोनों लुटेरों से भिड़ गई और चलते आटो से मदद मांगने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल आधा किलोमीटर तक बाहर लटको रही। महिला को इस हालत में देख जब लोगों ने आटो रुकवाने की कोशिश की तो वह पलट गया और वे लुटेरे घायल हो गए। उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने दोनों लुटेरों को लाडोवाल थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। मोना कुमारी के मुताबिक जब वह आटो में बैठी तो उसमें चालक के अलावा दो युवक सवार थे। रास्ते में एक लड़के ने बाथरूम जाने का बोल आटो रुकवा लिया। जैसे ही वह वापस आया तो लुटेरों ने उसे साइड से हटाकर बीच में बैठा दिया। थोड़ा आगे जाने पर जब मीना ने चालक से कहा कि उसे उतरना है तो लुटेरों ने आये नहीं रोका। तीनों लुटेरों ने तेजधार हथियार निकाल उसे उसी की चुनरी से जब बांधने की कोशिश की तो साहस कर वह तीनों से भिड़ गई और चलते आटो से मदद मांगने के लिए बाहर लटक गई। महिला को इस हालत में देख राहगीरों ने आटो रुकवाने की कोशिश की तो लुटेरे कारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ते रहे। इससे दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ दूरी पर जाकर आटये पलट गया। इसमें उसे भी चोटें लगी हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259079

Share this Post