Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर

अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : देहात पुलिस ने लोगों से फिरौती मांगने और लड़की को अगवा कर तीन लाख रुपये मांगने वाले गिरोह के सात सदस्यों को  चार अवैध पिस्टल, चार कारतूस, एक मैगजीन, एक खिलौना पिस्टल और एक गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गांव गुड़े थाना सदर नकोदर के रहने वाले सुखदीप सिंह उर्फ शेरा, बालकार सिंह उर्फ कारा, गांव बीली चारमी हाल निवासी मालेटी थाना नकोदर के दलजीत सिंह उर्फ मना, गांव टाहली सदर नकोदर के प्रभजीत सिंह उर्फ पावा, गांव सरीह सदर नकोदर के गुरमिंदर पाल उर्फ प्रिंस, गांव सूबेटी खेड़ापा, जिला संपुर राजस्थान के मनीष भाटी और मोहल्ला भगत नगर, होशियारपुर के दक्ष बागा के रूप में हुई है।

आरोपितों को गिरफ्तार करके थाना आदमपुर पुलिस ने दो उनके कब्जे से दो पिस्टल, एक मैगजीन और 12 रौंद बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है कि वह इससे पहले किस-किस को काल कर फिरौती मांग चुके ताकि लंबित चल रहे मामले हल हो सकें। आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259011

Share this Post