Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मोगा के इस अस्पताल में चले लात और घुसे क्यों ?  वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे... पढ़ें पूरी खबर

मोगा के इस अस्पताल में चले लात और घुसे क्यों ? 

वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे...

पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब (राजन) : मोगा के एक निजी अस्पताल में दिमागी तौर पर परेशान एक मरीज ने वार्ड बॉय के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे घायल कर दिया। यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वार्ड बॉय को बचाने के लिए अस्पताल के अन्य मुलाजिमों ने कोशिश की, लेकिन मरीज बार-बार वार्ड बॉय पर हमला करता रहा। हमले में घायल वार्ड बॉय को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मरीज की गंभीर मानसिक स्थिति को देखते हुए मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने उसे इलाज के लिए लुधियाना रेफर कर दिया है। वार्ड बॉय रवि ने बताया कि वह मोगा मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में वार्ड बॉय की नौकरी करता है। अस्पताल में एक दिमागी तौर पर अपसेट मरीज दाखिल था। 26 अगस्त को उसने मरीज को अपने बेड पर जाकर बैठने या लेटने के लिए कहा। क्योंकि वह बार-बार बेड से उठकर अंदर बाहर हो रहा था ऊपर से डॉक्टर के आने का भी समय हो गया था। एक बार तो उठकर बेड पर चला गया। बाद में वह अस्पताल की काउंटर के पास आकर खड़ा हो गया। पीछे से मरीज आया तथा उसे पर मुक्के मारने शुरू कर दिए। वहां मौजूद अन्य स्टाफ मेंबरों ने भी उसे मरीज से छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन लगातार उसे पर प्रहार करता रहा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259010

Share this Post