Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

एक बार फिर बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी पढ़ें पूरी खबर

एक बार फिर बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी

पढ़ें पूरी खबर 

 

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे मजीठिया की न्यायिक हिरासत को मोहाली की एक विशेष अदालत ने 6 सितंबर 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है।

बुधवार को मजीठिया को हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद एक बार फिर मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच एजेंसियों की दलीलों और केस से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।

वहीं मजीठिया की ओर से जेल में बैरक बदलने की याचिका भी दाखिल की गई थी,जिस पर आज दोपहर तक बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बैरक परिवर्तन की याचिका पर सुनवाई 30 अगस्त तक स्थगित कर दी है। बचाव पक्ष ने दलील दी कि मजीठिया की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें अन्य बैरक में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। जिसके बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 2 सितंबर निर्धारित की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218737

Share this Post