Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

देर रात दर्दनाक हादसा  पंजाब में LPG टैंकर में हुआ ब्लास्ट  आग के गोले में तब्दील हुआ गांव, दो की हुई मौत, 100 से अधिक लोग झुलसे पढ़ें पूरी खबर 

देर रात दर्दनाक हादसा 

पंजाब में LPG टैंकर में हुआ ब्लास्ट 

आग के गोले में तब्दील हुआ गांव, दो की हुई मौत, 100 से अधिक लोग झुलसे

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर स्थित गांव मंडियाला के पास शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे किसी वाहन की टक्कर से एलपीजी से भरा टैंकर पलट गया। इससे टैंकर में भरी गैस से पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया। दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग झुलस गए। घटना स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर गैस प्लांट है। गनीमत रही कि गैस का रिसाव वहां तक नहीं पहुंचा।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जहां ट्रैफिक को वहीं रोक दिया और गांव में घरों में लगी आग की चपेट में आए लोगों को निकाल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

हादसे में झुलसे प्रत्यक्षदर्शी गुरमुख सिंह ने बताया कि यह हादसा टैंकर के किसी वाहन से टकरान के बाद पलट जाने से हुआ। टैंकर के पलटते ही इसमें धमाका हुआ तो लोगों ने समझा कि कोई बम धमाका हुआ है।

पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते गैंस टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। जैसे ही गैस ने पूरे गांव को अपनी चपेट में लिया तो किसी घर की जल रही आग से पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया। एहतियात के तौर पर होशियारपुर जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। झुलसे लोगों को सरकारी अस्पताल लाया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259010

Share this Post