Sun, 22 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

अर्बन एस्टेट में अस्पताल से फर्जी डिग्रियां मुहरें व दस्तावेज मिले, डाक्टर गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर 

अर्बन एस्टेट में अस्पताल से फर्जी डिग्रियां मुहरें व दस्तावेज मिले, डाक्टर गिरफ्तार

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

 

जालंधर (राजन) : थाना सात की पुलिस ने शिकायत मिलने पर वीरवार को अर्बन एस्टेट फेज-1 स्थित अरोड़ा अस्पताल (कोठी नंबर 1023) में छापामारी कर एक बड़े फर्जीवाड़े और आपत्तिजनक गतिविधियों का पर्दाफाश किया है। पुलिस को यहां से बड़ी मात्रा में शराब, फर्जी मुहरें और दस्तावेज मिले हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई यूनिवर्सिटीज की फर्जी डिग्रियां मिली हैं, जिन्हें 2.5 से तीन लाख रुपये में विदेश जाने की चाह रखने वाले युवाओं को बेचा जाता था। पुलिस ने डा. पुष्कर गोयल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके साथियों को हिरासत में ले लिया है।

शिकायतकर्ता महिला ने डा. पुष्कर गोयल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि इस कोठी में महिलाओं को शादी और नौकरी के बहाने बुलाया जाता है। वहां पहुंचने पर उन्हें 50-50 हजार की नौकरी का झांसा दिया जाता है, लेकिन बाद में शराब पिलाकर मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान किया जाता है। हर लड़की को लाने के बदले 20 हजार रुपये तक दिए जाते थे। पीड़िता ने कहा कि यह मात्र दो महीने पहले इस दफ्तर में काम पर लगी थी, लेकिन दस दिन में ही उसे असलियत का पता चल गया। महिला ने यह भी बताया कि यहां नौकरी पर रखी गई महिलाओं को देर रात तक दफ्तर में रहने को कहा जाता था। उन्हें शराच पिलाकर गलत काम करने के लिए दवाव बनाया जाता था। दफ्तर में अक्सर पार्टी होती थी, जिनमें शराब और सिगरेट का इस्तेमाल आम बात थी। पीड़िता ने पुलिस को इन पार्टियों के वीडियो सुबूत के रूप में दिए।

अस्पताल पर लगाता था वोर्ड, जरूरत पड़ने पर उतार लेता था

डाक्टर पर आरोप लगाने वाली महिला ने बताया कि जब भी डाक्टर को अपना अस्पताल किसी को दिखाता होता था तो बाहर अरोड़ा अस्पताल का बोर्ड लगा देता था। जब काम खत्म हो जाता तो बोर्ड को उतार देता था। पुलिस ने दफ्तर के अंदर पड़ा बोर्ड भी कब्जे में ले लिया है

संस्था के प्रधान बोले-दो दिन पहले मिली थी जानकारी

एंटी करप्शन फाउंडेशन इंडिया के प्रधान राजेश वर्मा ने भी इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर जब वह मौके पर पहुंचे तो दफ्तर से बड़ी मात्रा में फर्जी डिग्रियां, स्टैप, शराब की पेटियां और आपतिजनक सामग्री बरामद हुई। उनका कहना था कि दफ्तर को अय्याशी का अड्डा बना दिया गया था। उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी दो दिन पहले ही मिली थी।

महिलाओं के साथ गलत हरकत की जांच जारी : एसएचओ

थाना डिवीजन नंबर सात के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें महिला ने शिकायत दी थी, जिसके बाद रेड की गई। छापेमारी में पुलिस ने शराब की 16 बोतलें, कई स्टैप और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि डा. पुष्कर गोयल युवाओं को विदेश भेजने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। हालांकि महिलाओं के साथ गलत हरकत किए जाने के आरोपों पर पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में जांच जारी है और पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा रहे है।


80

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148149