Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आतंकी संगठन BKI का एक गुर्गा गिरफ्तार  हैंड ग्रेनेड, पिस्टल और कारतूस बरामद पढ़ें पूरी खबर 

आतंकी संगठन BKI का एक गुर्गा गिरफ्तार 

हैंड ग्रेनेड, पिस्टल और कारतूस बरामद

पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब : आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए काम करने वाले एक आतंकी को अमृतसर देहात पुलिस के स्पेशल सेल ने वीरवार सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

पाकिस्तान में छिप कर बैठा कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने यह खेप कुछ दिन पहले ड्रोन से भारतीय हद में गिराई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित की पहचान पंडोरी गांव निवासी मलकीत सिंह के रूप में बताई है।

जांच में सामने आया है कि मलकीत सिंह यूके में बैठे कुख्यात आतंकी व गैंगस्टर धर्मा संधू के संपर्क में था और धर्मा संधू ने ही पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह के इशारे पर इस खेप की जानकारी मलकीत सिंह को दी थी। जिसे उठाकर मलकीत ठिकाने लगाने जा रहा था। पता चला है आने वाले दिनों में धर्मा संधू ने उसे बताना था कि हैंड ग्रेनेड कहां से फेंकना है और कहां आतंकी वारदात को अंजाम देना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260940

Share this Post