Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हथियारों के बल पर लूट की तीन वारदात पढ़ें पूरी खबर 

हथियारों के बल पर लूट की तीन वारदात

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : देहात के विभिन्न इलाकों में शनिवार को लुटेरों ने हथियारों के बल पर तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया। मकसूदां, भोगपुर और मेहतपुर क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में बाइक सवार बदमाशों ने कैश, मोबाइल फोन और गहने लूटे। तीनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और संबंधित थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तीनों वारदातों में शामिल आरोपित कैमरों में कैद हुए हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

भोगपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव भोगपुर निवासी गुरबख्श सिंह ने बताया कि उसके पिता अजीत सिंह किसी काम से बाहर गए थे। रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया, मारपीट की और उनका पर्स छीन लिया। पर्स में 1,500 रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना मकसूदां पुलिस को जालंधर विहार निवासी जतिंदर ने शिकायत दी कि उसकी मां सुशील कुमारी घर के पास ही थीं, तभी दो अज्ञात बाइक सवार वहां आए और झपट्टा मारकर उनकी सोने की बालियां छीन लीं। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मेहतपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव थाना निवासी संदीप ने बताया कि वह किसी काम से मेहतपुर जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने उसे रास्ते में रोका और हथियार दिखाकर धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने उसके पास से 2,000 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258946

Share this Post