Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

विदेश जाने के लिए लोन लेकर एजेंट को दिए 2.20 लाख ठगे पढ़ें पूरी खबर

विदेश जाने के लिए लोन लेकर एजेंट को दिए 2.20 लाख ठगे

पढ़ें पूरी खबर 


जालंधर : विदेश भेजने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट ने युवक से 2.20 लाख रुपये ठग लिए। युवक ने पैसे बैंक से लोन लेकर एजेंट को दिए थे। एजेंट ने पैसे लेने के बाद न युवक को विदेश भेजा न पैसे वापस किए। पंजाब एवेन्यू के रहने वाले गौतम ने ठगी की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। थाना सात की पुलिस ने जांच के बाद खुरला खिंगरा के रहने वाले पती एजेंट सुखदेव चंद और मोतू को खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया हैं।

पंजाब एवेन्यू के रहने वाले प्रीतम ने बताया कि इंटरेनट मीडिया के जरिये एजेंट के संपर्क में आया था। इसके बाद एजेंट से काल पर बात की तो उसने मिलने के लिए दफ्तर में बुलाया। जहां उसने झांसे दिया कि उसे विदेश में भेज देगा और छह महीनों के अंदर वीजा आ जाएगा। ऐसा कहते हुए उसने हर बार नया-नया बहाना बनाकर कुल 2.20 लाख रुपये ले लिए, लेकिन दिए हुए समय में वीजा नहीं लगवाकर दिया। उसने एजेंट से काल पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उसकी काल उठानी बंद कर दी। इसके बाद शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी। जहां से उसकी शिकायत थाना सात की पुलिस को भेज दी गई। थाना सात की पुलिस ने जांच के बाद दंपती एजेंट सुखदेव चंद और नीतू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया हैं। हालांकि एजेंट फरार चल रहे है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256840

Share this Post