Nurturing Talent, Empowering Dreams – A Step Towards a Brighter Future by SBMCT - PHAGWARA
बरनाला के कालेके गांव में छोटे भाई ने जमीनी विवाद को लेकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब पुलिस में बतौर ASI तैनात था। हत्या के बाद से वह मौके से फरार हो गया है। वहीं मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर से पीछे से कुचला
ASI जोगिंदर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे तो ट्रैक्टर पर सवार भाई ने गुस्से में आकर पहले अपने भाई को ट्रैक्टर से टक्कर मारी और फिर उसे ट्रैक्टर से कुचल दिया। ट्रैक्टर से कुचलने के बाद जोगिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका भाई इस घटना के बाद से फरार है।
जांच में जुटी पुलिस
बरनाला के डीएसपी ने बताया कि यह घटना कल सुबह 8 बजे की है। जहां ज़मीन विवाद को लेकर एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई। एएसआई जोगिंदर सिंह का अपने छोटे भाई सुखदेव सिंह के साथ ज़मीन विवाद था। फिलहाल मृतक की पत्नी वीरपाल कौर के बयानों के आधार पर सुखदेव सिंह और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




Comments
No comments yet.