Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में Manappuram Gold Loan ब्रांच से 5 ग्राहकों का सोना हुआ गायब

 

लोगो ने लगाए गंभीर आरोप,पुलिस कर रही जांच,स्टाफ ने मीडिया से बनाई दूरी

जालंधर (गौरव बस्सी) - पंजाब के जालंधर के पठानकोट चौक पर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की ब्रांच में ग्राहकों का सोना चोरी होने की घटना सामने आई है। इस घटना से ब्रांच में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार ब्रांच से 5 ग्राहकों ने सोना चोरी होने की शिकायत थाना 8 की पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए कर्मजीत कौर ने बताया कि उसने 2023 में 66 ग्राम सोना पठानकोट चौक स्थित शाखा में रखकर 2 लाख का लोन लिया था। वह लोन का ब्याज हर महीने समय पर अदा करती है। जब वह शाखा में किश्त देने के लिए गई तो कोई व्यक्ति शाखा के अधिकारियों से बहस कर रहा था कि उसका सोना नहीं मिल रहा है। यह देख उसने भी अपने सोने के रिकार्ड की जानकारी मांगी। पता चला कि 66 ग्राम सोने में से 24 ग्राम सोना (3 रिंग, एक चेन और एक जोड़ी ईयर रिंग) गायब थी। इसके बाद उसने पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया। उसने आरोप लगाया कि सोना गायब करने में शाखा के एक पूर्व कर्मचारी का हाथ होने की आशंका है। उसने ब्रांच और पूर्व कर्मचारी के खिलाफ थाना आठ की पुलिस को शिकायत दी।

जानकारी के अनुसार ब्रांच मैनेजर ने महिला को भरोसा दिलाया है कि एक महीने के भीतर उसका पूरा सोना वापस दिलवाया जाएगा, लेकिन ब्रांच मैनेजर ने मीडिया को बयान देने से साफ इन्कार कर दिया। वहीं थाना 8 के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम शिकायत के बाद जांच में जुट गई है।मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में ला दिया है। पीड़ितों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218622

Share this Post