Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भगवंत मान सरकार की किसानो से जबरदस्ती जमीन हड़पने की लैंड पुलिंग पालिसी पर पंजाब,पंजाबीयत और पंजाबियो की जीत-सुशील शर्मा

*मोदी अमेरिका से टक्कर किसानी बचाने मे लगे पंजाब सरकार किसानो को दबाने मे लगी-अशोक सरीन*

*लैंड पूलिंग पालिसी पंजाब के किसानो,मजदूरों समेत आर्थिक व्यवस्था कुचलने वाली थी-राजेश कपूर*


जालंधर आज तिथि 11अगस्त (सोनू) : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने भगवंत मान सरकार की किसानो से जबरदस्ती जमीन हड़पने की लैंड पुलिंग पालिसी पर पंजाब सरकार का झुकना पंजाबीयत और पंजाबियो की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खुल कर किसानों के हक में इस पॉलिसी को रद्द करवाने के लिए सरकार पर पूरा दवाब बनाया था और आज इस तुगलकी फ़रमान के वापिस होने से किसान विरोधी आप सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। सुशील शर्मा ने कहा कि यह नीति बड़े जमीन मालिकों और प्राइवेट डेवलपरों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई थी और इसमें छोटे किसानों की अनदेखी की जा रही थी।उन्होंने कहा कि अगर कही यह नीति लागू हो जाती तो पंजाब के किसान ने पूरी तरह बर्बाद हो जाना था और उसके पास कोई अन्य आय का साधन नहीं बचना था।जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी किसानी बचाने के लिए अमेरिका से टक्कर ले रहे है और इधर देश में पंजाब सरकार किसानो को दबाने मे लगी है जोकि अस्वीकार्य है।उन्होंने कहा कि सरकार का इस पॉलिसी को वापिस लेना प्रदेश के उन लाखों किसानों की जीत है जो दिन रात मेहनत करके हम सभी के लिए अन्न उपजा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है और रहेगी। उन्होंने कहा कि इस नीति के लागू होने से प्रदेश में कृषि का ग्राफ पूरी तरह से नीचे आ जाना था और इसका सीधा असर व्यापार से लेकर समाज के हर क्षेत्र पर पड़ना था जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने पूरी तरह खोखला हो जाना था।जिला महामंत्री राजेश कपूर ने कहा कि लैंड पूलिंग पालिसी पंजाब के किसानो,मजदूरों समेत आर्थिक व्यवस्था कुचलने वाली थी।उन्होंने कहा कि इस नीति से खेतों का राजा प्रदेश का किसान उसी खेत की कटी कॉलोनी का गार्ड बनकर खड़ा होने के लिए मजबूर होता। उन्होंने कहा कि इस नीति का वापिस होना किसानों की जीत है और प्रदेश के किसानों का इस आप सरकार से पूरी तरह मोह भंग हो चुका  है और जिसका खामियाजा 2027 में आप को नकार कर भाजपा को मौका देकर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने में समर्थन करेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234074

Share this Post