Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब पुलिस अलर्ट  जालंधर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर ली लोगों की तलाशी

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब पुलिस अलर्ट 

जालंधर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर ली लोगों की तलाशी

पढ़ें पूरी खबर 

स्वतंत्रता दिवस और जालंधर शहर की सुरक्षा को लेकर आज पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशो पर पुलिस द्वारा ने शुक्रवार दोपहर को सिटी रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया।

इस अभियान दौरान पुलिस ने स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की और शकि व्यक्तियों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस के डॉग स्क्वॉड ने भी लोगो की लावारिस वस्तुओं व प्लेटफार्म पर रखें पार्सलों को चेक किया।

वाहनों को भी किया गया चेक

DSP अमरनाथ ने बताया कि शहर की सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन के साथ-साथ प्रमुख चौराहों और बस स्टैंड सहित शहर की एंट्री पॉइंट पर नाकाबंदी कर शक्की व्यक्तियों की तलाशी और आने जाने वाले चार पहिया वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। वहीं पठानकोट चौक पर जम्मू की तरफ से आने वाले वाहनों की स्पेशल चेकिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानयोग जालन्धर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के आदेशों पर शहर वासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। जिसको लेकर आज स्टेशन पर चेकिंग की गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256751

Share this Post