Sun, 22 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

भगवंत मान सरकार ने पंजाबियों से धक्केशाही कर केवल गैंगस्टर,नशा,गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया-सुशील शर्मा

*कैंट विधानसभा के खुसरोपुर मे पंजाब सरकार की लैंड पुलिंग वापिसी योजना पर भाजपाइयो ने तिरंगा यात्रा निकाल लड्डू बाटे* 

*जालंधर मे पंजाब सरकार ने केवल किसानो को उनकी जमीन से दूर नही उनको घरों से भी कब्ज़ा करना था-अशोक सरीन हिक्की* 

*केवल भाजपा किसानो एवं हर गांव मे रहने वालो को तरक्की विकास दे सकती है-जॉर्ज सागर* 

जालंधर 12 अगस्त(सोनू) :  बीते कल पंजाब मे भगवंत सरकार द्वारा किसानो की मर्जी के बिना ज़ारी की गई लैंड पुलिंग योजना किसानो के बढ़ते विरोध के बाद पंजाब भाजपा द्वारा समर्थन करने के बाद लैंड पुलिंग योजना वापिस लेने के बाद आज भाजपा जालंधर शहरी ने अलग अलग मंडलों मे किसान विजय दिवस पर तिरंगे,भाजपा के झंडे लेकर लड्डू बाटे।इस कार्यक्रम को लेकर कैंट विधानसभा के मंडल-17 के प्रधान जॉर्ज सागर की अध्यक्षता मे ख़ुसरोपुर पिंड मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम मे जालंधर भाजपा शहरी के प्रधान सुशील शर्मा,महामंत्री अशोक सरीन हिक्की मुख्य रूप से शामिल हुए।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने बोलते हुए कहा भगवंत मान सरकार ने अपने करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल में पंजाबियों,व्यापारियों से अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारियों के माध्यम से धक्केशाही कर केवल गैंगस्टर,नशा,गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया है।जिसके खिलाफ पंजाब के हर वर्ग के लोग एकजुट हो गये है।जिसका जवाब पंजाब की जनता आने वाले विधानसभा चुनावो मे देगी।वही कैंट विधानसभा के प्रभारी जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा 
जालंधर मे पंजाब सरकार ने केवल किसानो को उनकी जमीन से दूर नही उनको घरों से भी कब्ज़ा करना था।जिसको लेकर किसान मजदूरो को बेरोजगार बेघर होने का खतरा डराने लगा था।इसी वजह से सभी समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर हो गये थे।जिसके बाद पंजाब सरकार ने मजबूरी मे लैंड पुलिंग योजना वापिस ली है।इस अवसर पर मंडल प्रधान जॉर्ज सागर ने कहा केवल भाजपा किसानो एवं हर गांव मे रहने वालो को तरक्की विकास दे सकती है।क्युकी मौजूदा पंजाब सरकार ने पंजाब,पंजाबियों एवं पंजाबियत से धोखा किया है।क्युकी विधानसभा चुनावो से पहले कांग्रस की पंजाब सरकार द्वारा पीढ़ित पंजाब की बहनो,नौजवानों,व्यापारियों समेत सरकारी कर्मचारियों के साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल,मुख्यमंत्री भगवंत ने सैंकड़ो वादे किये थे।जिनको आज तक लागू नहीं किया गया जिसको लेकर पंजाब के हर वर्ग में रोष और गुस्सा है।इस मौके पर जिला भाजपा प्रवख्ता सन्नी शर्मा,मंडल महामंत्री नरेश वालिया,गुरमीत लाल,अनुज शारदा,गुरमेज लाल,अमरजीत,जोगिंदर,अजय पीवाल,मनी,बंटी प्रधान,रामचंद्र,रविंदर सांपला, जस जौहल,लखबीर लक्खा,सोनू प्रधान,रजत,तीरथ पट्टी,तेजी,रिंकू नाहर करंन जिरयल सोनू सोमनाथ जसविंदर सुमन सुरेंद्र कौर रीता रानी,मनजीत मरते,मार्गरेट,बबली,मीनाक्षी,बीरो,जसविंदर कौर,सुखविंदर कौर,गुरमीत कौर,परमजीत,हरजिंदर कौर, मान कौर,दलविंदर कौर,सरबजीत कौर,सुखविंदर कौर,राजविंदर कौर,सोनिया,सुरजीत कौर,अमनदीप कौर,जसवीर कौर,मीनाक्षी राजेंद्र,सरदा राम,नथेवाल रवि कुमार,गगन कुमार,कुलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।


165

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148177