Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

मध्य प्रदेश में महज 15 मिनट में 14 करोड़ रुपए का सोना लूट ले गए लुटेरे, बैंककर्मी रह गए हैरान

मध्य प्रदेश के जबलपुर में इसाफ बैंक  से 14 करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने की लूट हुई है। यह घटना सुबह 11 बजे हुई है। लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों को हथियार दिखाकर धमकाया और महज 15 मिनट में 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जबलपुर समेत कटनी, मंडला डिंडोरा समेत अन्य इलाकों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है और जगह-जगह पर नाकाबंदी भी कर दी गई है। 

3 लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम
पुलिस के मुताबिक इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में यह घटना हुआ है। सुबह करीब 11 बजे 3 बाइक सवार लुटेरे और एक-एक कर वह बैंक में दाखिल हुए। उन्होंने बैंक में दाखिल होने के बाद ही हथियार निकाल लिया और कर्मचारियों को धमकाने लगे। 15 मिनट में लुटेरे 14 किलो से ज्यादा सोना लेकर फरार हो गए। 

पुलिस ने आगे बताया कि लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत करीब 14 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है। मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। 
 


159

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146925