Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शिवसेना नेता के घर पर चली गोलियां, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद पढ़ें पूरी खबर 

शिवसेना नेता के घर पर चली गोलियां, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद

पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब : फगवाड़ा के घनी आबादी वाले पलाही गेट इलाके में उस समय दहशत का माहौल फैल गया, जब शिव सेना पंजाब के कपूरथला जिला उप प्रधान कुलदीप दानी के पड़ोसी बताए जा रहे एक युवक ने अपने साथियों सहित उनके घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सूत्रों का दावा है कि हमलावरों ने घर के अंदर और बाहर मिलाकर आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर गोलियों के खाली खोल जमीन पर पड़े मिले। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस दौरान कुलदीप दानी के घर आए पिस्तौलधारी हमलावरों की सारी हरकतें घर के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गईं। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह हथियारबंद युवक देर रात शिवसेना नेता के घर में दाखिल हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने यह सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है।

फगवाड़ा के डीएसपी भारत भूषण ने पलाही गेट पर हुई इस गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुलदीप दानी की शिकायत पर पुलिस ने आतिश उर्फ घोड़ा, राहुल खान पुत्र अश्वनी उर्फ बादशाह, दोनों निवासी पलाही गेट फगवाड़ा, समेत कुल आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

घटनास्थल पर मौजूद सिटी थाना प्रभारी एसएचओ ऊषा रानी ने बताया कि अब तक की पुलिस जांच के अनुसार यह मामला कुलदीप दानी और उसके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के बीच पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ लग रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें गोलीबारी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पलाही गेट के घनी आबादी वाले इलाके में भारी दहशत का माहौल बना हुआ था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260832

Share this Post