Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर; सर्च आपरेशन शुरू पढ़ें पूरी खबर

कुलगाम में मुठभेड़ जारी

एक आतंकी ढेर, सर्च आपरेशन शुरू

पढ़ें पूरी खबर 

 

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की सतर्कता और तेज कार्रवाई से एक बार फिर आतंकी मंसूबों को करारा जवाब मिला है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में शुक्रवार रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है, जबकि क्षेत्र में 2-3 और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। ऑपरेशन को सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ़ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।

बता दें कि शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों को अखल, देवसर क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। गांव के बाहरी हिस्से में स्थित जंगल की ओर जब जवान बढ़े, तभी छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से गोलियों की बौछार हुई और मुठभेड़ शुरू हो गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263712

Share this Post