Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन  पुलिस छावनी में तबदील हुआ इलाका, मौके पर पहुंची पुलिस कमिश्नर 

जालंधर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन 

पुलिस छावनी में तबदील हुआ इलाका, मौके पर पहुंची पुलिस कमिश्नर 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : पंजाब में नशे के विरुद्ध मान सरकार का एक्शन लगातार जारी है। इसी बीच जालंधर में एक बार फिर नशा तस्कर के घर पर पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर में आज सुबह-सुबह रैणक बाजार के पक्का बाग इलाके में पुलिस पहुंची और नशा तस्करी की कमाई से बनाए गए घर को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया की हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी जोकि बड़ा ड्रग तस्कर हैं। नशा तस्करी के कई मामलों में नामजद हैं। 

भारी पुलिस फोर्स सुबह ही इलाके में तैनात कर दी गई। इसे कई बार नशा बेचने से रोका गया लेकिन इसके बावजूद ये बाज नहीं आया था, जिसके बाद उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258616

Share this Post