Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

ऑक्सीजन की कमी से गई तीन जानें, RTI एक्टिविस्ट की जनहित याचिका पर सुनवाई आज

ऑक्सीजन की कमी से गई तीन जानें

RTI एक्टिविस्ट की जनहित याचिका पर सुनवाई आज

 

जालंधर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के बंद होने से 3 मरीजों की मौत का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरन सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए बुधवार को सुनवाई रखी है। सिमरन सिंह ने अदालत में दायर जनहित याचिका में कहा है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। सरकार की ओर से गठित कमेटी एक आईवॉश के अलावा कुछ नहीं है।

 

यह मामला इतना गंभीर होने के बावजूद इसे हलके से लिया जा रहा है। 3 लोगों की मौत होने के बाद भी कोई मामला तक दर्ज नहीं किया गया। कायदे से पहले मामला दर्ज होना चाहिए और सरकार की जांच होती रहती। उन्होंने अदालत से याचिका में मांग की है, हाईकोर्ट के जजों की एक कमेटी गठित की जाए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218706

Share this Post