Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश एक संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, 5 पिस्तौल बरामद पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश

एक संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, 5 पिस्तौल बरामद

पढ़ें पूरी खबर 


पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने एक बड़े खुफिया अभियान के तहत सीमा पार से हथियार तस्करी के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो पाकिस्तान में बैठे तस्करों के निर्देशों पर काम कर रहा था।

वहीं पकड़े गए आरोपी के कब्जे से कुल 5 पिस्तौल बरामद की गई हैं, जिसमें 2 पिस्तौल 9MM,2 पिस्तौल .30 बोर,1 पिस्तौल .32 बोर शामिल हैं।

 मिली जानकारी के अनुसार, यह हथियार भारत-पाक सीमा के पास से बरामद किए गए थे और आरोपी इन्हें किसी ठिकाने तक पहुंचाने जा रहा था। पुलिस टीम ने समय रहते कार्रवाई कर उसे रोक लिया।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार व्यक्ति पाकिस्तानी तस्करों से सीधा संपर्क में था और उनके इशारों पर ही यह डिलीवरी की जा रही थी। इन हथियारों का इस्तेमाल गैंगस्टरों और अपराधियों द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए किया जाना था।

साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए,SSOC अमृतसर में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पूरे नेटवर्क की पहचान और उसके लिंक का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हम नार्को-आतंकवाद और हथियार गिरोहों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण पंजाब सुनिश्चित करना है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258616

Share this Post