Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मजीठिया की गिरफ्तारी मामले में आज हाईकोर्ट में हुई सुनवाई वकीलों ने मांगा और समय, 26 अगस्त को होगी अगली सुनवाई पढ़ें पूरी खबर

मजीठिया की गिरफ्तारी मामले में आज हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

वकीलों ने मांगा और समय, 26अगस्त को होगी अगली सुनवाई 

पढ़ें पूरी खबर 

 

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद शिरोमणि अकाली नेता के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मजीठिया के वकीलों ने याचिका में संशोधन के लिए कोर्ट से चार हफ्ते का समय मांगा, जिसे मंजूर कर लिया गया।

बता दें कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी। मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से अधिक संपत्ति जुटाई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258616

Share this Post