Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता अंतर्राज्यीय ड्रग रैकेट का किया पर्दाफाश पढ़ें पूरी खबर

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

अंतर्राज्यीय ड्रग रैकेट का किया पर्दाफाश

पढ़ें पूरी खबर 

 

सरताज सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संगरूर ने बताया कि संगरूर जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय नशा गिरोह का भंडाफोड़ कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और 1 किलो 50 ग्राम सफेद चिट्टा/हेरोइन जब्त की है।

 

जानकारी देते हुए चहल ने बताया कि 22.07.2025 को रवि पुत्र उमेद सिंह निवासी जाखल, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) को 50 ग्राम हेरोइन चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया और थाना लहरा में धारा 21/61/85 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मुकद्दमा संख्या 173 दिनांक 22.07.2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई और रवि से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह यह हेरोइन/ चिट्टा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र हरविंदर सिंह उर्फ निंदा निवासी गांव चिचा, थाना घरिंडा, जिला अमृतसर से खरीदता है और आगे बेचता है जिसके आधार पर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को मामले में नामजद किया गया था।

 

वहीं इस जांच के दौरान, दविंदर अत्री, पुलिस अधीक्षक (जांच) संगरूर की निगरानी में दीपिंदरपाल सिंह जेजी, उप पुलिस अधीक्षक सब डिवीजन लहरा के नेतृत्व में इंस्पैक्टर संदीप सिंह प्रभारी सी.आई.ए. बहादुर सिंह वाला और थानेदार करमजीत सिंह, मुख्य अधिकारी, पुलिस स्टेशन लहरा ने पुलिस टीम सहित रेड कर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी 1 किलो हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया और पुलिस रिमांड पर लिया गया। जांच जारी है, और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258616

Share this Post