Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ICU में भर्ती तीन मरीजों की हुई मौत  वजह जानकर आप भी रह जाएंगे...

ICU में भर्ती तीन मरीजों की हुई मौत 

वजह जानकर आप भी रह जाएंगे...

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : जालंधर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट में खराबी आने से तीन गंभीर मरीजों की मौत हो गई। तीनों मरीज पिछले तीन दिन से ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती थे। इनमें दो मरीज फेफड़ों की बीमारी से और एक मरीज ड्रग ओवरडोज के कारण भर्ती था। सभी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

रविवार शाम ऑक्सीजन प्लांट में अचानक तकनीकी खराबी आने से ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई, जिससे मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत दूसरा ऑक्सीजन प्लांट चालू किया और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से मरीजों को ऑक्सीजन देने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है और सिलेंडर व कंसंट्रेटर पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। शुरुआती जांच में ऑक्सीजन प्लांट में लीकेज की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को स्पष्ट होगा कि दिक्कत लीकेज की थी या किसी और तकनीकी वजह से आई। अस्पताल ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261306

Share this Post