Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात बदमाशों ने घर के बाहर बरसाई गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल 

जालंधर में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात

बदमाशों ने घर के बाहर बरसाई गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव मुबारकपुर में घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चला दी । गोली चलने की आवाज सुन कर घर का मालिक बाहर निकला तो आरोपियों ने उस पर भी गोली चलाने की कोशिश की पर उसने घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई।

इस दौरान गोली कार में लगी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना मकसूदा की पुलिस और करतारपुर के डीएसपी कुंवर विजयपाल मौके पर पहुंचे। उन्हें घटना स्थल से गोलियों के खोल भी मिले हैं। वहीं इस घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है जिसमें 3 आरोपी बाइक पर सवार हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261627

Share this Post