Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

धोखाधड़ी और धमकी का मामला एक्ट्रेस से करोड़ों की ठगी, फिल्म निर्माता पर दर्ज कराई FIR पढ़ें पूरी खबर

धोखाधड़ी और धमकी का मामला 

एक्ट्रेस से करोड़ों की ठगी, फिल्म निर्माता पर दर्ज कराई FIR

पढ़ें पूरी खबर 

 


टीवी एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने फिल्म निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी देने के गंभीर आरोपों में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। यह मामला एक हिंदी टेलीविजन सीरियल के सह-निर्माण से जुड़े 24 लाख रुपए के आर्थिक विवाद से संबंधित है जिसने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार रुचि गुज्जर की शिकायत के आधार पर करण सिंह चौहान के खिलाफ 24 जुलाई 2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं 318(4), 352 और 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

रुचि गुज्जर का आरोप है कि जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच उन्होंने अपनी कंपनी SR इवेंट एंड एंटरटेनमेंट से करण की कंपनी K स्टूडियोज और अन्य व्यक्तिगत बैंक खातों में कई किस्तों में कुल 24 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।

इसके साथ ही रुचि ने पुलिस को बताया कि करण सिंह चौहान ने उनसे व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया था। करण ने खुद को एक हिंदी सीरियल का निर्माता बताया और दावा किया कि वह Sony TV पर एक शो लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

रुचि के अनुसार करण ने उन्हें इस प्रोजेक्ट में सह-निर्माता (Co-Producer) के रूप में जुड़ने का प्रस्ताव दिया। विश्वास दिलाने के लिए उसने प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ दस्तावेज़ भी भेजे। इन बातों पर यकीन करते हुए रुचि ने विभिन्न किस्तों में करण के बताए गए बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए।

मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत में रुचि ने बताया कि पैसे देने के बावजूद हिंदी सीरियल के प्रोजेक्ट पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। जब उन्होंने करण से बार-बार संपर्क किया तो वह उन्हें टालता रहा और झूठे बहाने बनाता रहा।

इसके साथ ही रुचि का दावा है कि करण ने बाद में उन्हें बताया कि उसने ये पैसे "सो लांग वैली" नामक एक फिल्म में लगा दिए हैं जो कथित तौर पर 27 जुलाई को रिलीज हो रही है। करण ने वादा किया था कि फिल्म बिकने के बाद वह उनके पैसे लौटा देगा। रुचि ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उन्हें फिल्म की रिलीज की जानकारी मिली उन्होंने करण से अपने पैसे लौटाने को कहा, जिस पर करण ने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया।

FIR में रुचि गुज्जर ने सभी ट्रांजैक्शन डिटेल्स, बैंक अकाउंट नंबर और आर्थिक नुकसान का स्पष्ट उल्लेख किया है। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस पर गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी बैंकिंग लेनदेन, कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य संबंधित सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261096

Share this Post