AAP में बगावत का तूफान! अब इस MLA ने भी छोड़ी विधानसभा की सदस्यता
वरिष्ठ साहित्यकार की पत्नी की बालियां छीनकर भागे झपटमार
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर (राजन) : तिलक नगर में अपनी पत्नी और पोते के साथ स्कूटी पर जा रहे वरिष्ठ साहित्यकार मेहर मलिक की पत्नी की बालियां छीनकर झपट मार फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को दिए बयानों में मेहर मलिक ने बताया कि वह शाम 5:40 पर अपनी पत्नी और पोते के साथ तिलक नगर से एक्टिवा पर सवार होकर निकल रहे थे। इसी बीच बाइक पर आए दो लुटेरे, जिन्होंने मुंह पर रूमाल बांध रखे थे, उनकी पत्नी की बालियां छीन कर ले गए। इस दौरान वह गिरते गिरते बचे। पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया और फुटेज कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए।


Comments
No comments yet.