Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने एक करोड़ का सोना किया जब्त, किस तरह छिपाकर ले जा रहे थे दो यात्री  जानकर उड़ जाएंगे आपके होश...

एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने एक करोड़ का सोना किया जब्त, किस तरह छिपाकर ले जा रहे थे दो यात्री 

जानकर उड़ जाएंगे आपके होश...

पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब (राजन) : श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमृतसर पर कस्टम विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने एयरपोर्ट पर कोलकाता से आए दो यात्रियों को काबू कर उनके पास से लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने दोनों यात्रियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट से कोलकाता से अमृतसर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उनकी गतिविधियों पर शक होने के बाद कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोका और पूछताछ शुरू की। तलाशी के दौरान कुल 968.47 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसे उन्होंने बेहद चालाकी से छुपाकर रखने की कोशिश की थी।

 अधिकारियों के अनुसार, जब्त सोने की कुल मात्रा 968.47 ग्राम है जिसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह अब तक की बड़ी जब्ती में से यह एक मानी जा रही है, विशेषकर तब जब अमृतसर एयरपोर्ट को तस्करी के लिए प्रयोग किए जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। फिलहाल कस्टम विभाग दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262141

Share this Post