Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब सरकार की जालंधर के किसानों से लैंड पूलिंग पॉलिसी अन्तर्गत हजार एकड़ खेती जमीन हड़पने की तैयारी : सुशील शर्मा 

*एस.डी.एम-1कैंट विधानसभा के कोट खुर्द,कोट कला,नंगल करार ख़ान,कुक्कड़ पिंड,अलीपुर की जमीन लैंड पुलिंग योजना में आने को लेकर भाजपा ने विरोध पत्र दिया* 

लैंड पूलिंग पॉलिसी नहीं लैंड स्कैम है-जगबीर बराड़* 

*हम किसी भी हालत में पंजाब के किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा नहीं होने देंगे: अमित तनेजा*


जालंधर 11 जुलाई (सोनू) : पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग स्कीम के विरुद्ध आज जालंधर कैंट के प्रतिनिधिमंडल ने एस डी एम 1 को जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा जी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर पूर्व विधायक जगबीर बराड़ जी,पंजाब भाजपा कार्यकारणी सदस्य अमित तनेजा,जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत गोल्डी,पार्षद कंवर सरताज,आलम मक्कड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा ने पंजाब की आप सरकार की गलत सोच तथा गलत ढंग के तहत लागू की गई लैंड पूलिंग नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पंजाब जालंधर के किसानों से हजार एकड़ खेती जमीन हड़पने की तैयारी कर पुलिंग योजना लागू की जा रही है।वही पूर्व विधायक जगबीर बराड़ ने कहा, "यह लैंड पूलिंग पॉलिसी नहीं लैंड स्कैम है।जो किसानों की जमीन की दिनदहाड़े लूट है।जिसको लेकर हम किसानो के अधिकारो और उनको आर्थिक रूप से हो रहे नुकसान की रक्षा करेंगे।इस योजना के मुख्य योजनाकार आम आदमी पार्टी (आप) सरकार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है।जिनके इशारे पर पंजाब के किसानों की जमीन हड़पने की साजिश रच रही है।इस अवसर पर पंजाब भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित तनेजा ने कहा कि प्रदेश सरकार पंजाब के किसानों से जमीन कब्जा कर लैंड व रियल एस्टेट माफिया को सौंप कर अन्नदाता को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 75000 एकड़ से अधिक जमीन कब्जाई जा रही है।उन्होंने दावा किया कि सरकार काल्पनिक कॉलोनियां बनाने के नाम पर अधिसूचनाएं जारी कर रही है, जिसका असली मकसद किसानों की जमीन हड़पना है। भाजपा ने इस नीति का पुरजोर विरोध किया है। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी और जरूरत पड़ने पर अदालत का रुख भी करेगी। हम किसी भी हालत में पंजाब के किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा नहीं होने देंगे।उन्होंने अरविंद केजरीवाल के शासन मॉडल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "केजरीवाल मॉडल भ्रष्टाचार, अराजकता और जनता के टैक्स के पैसे की लूट का प्रतीक है। दिल्ली में 10 साल के शासन में न नए अस्पताल बने, न कॉलेज और न ही उद्योग स्थापित हुए। अब वही मॉडल पंजाब में लागू कर भगवंत मान सरकार राज्य की कमर तोड़ रही है।उन्होंने कहा, "पहले भी बस्तियां तो बन गईं, लेकिन कोई बसा नहीं। नई एलडीपी का भी यही हश्र होगा। हमारी मांग है कि सरकार कोई भी योजना लागू करने से पहले किसानों से सलाह करे। मैं किसानों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम उनके साथ खड़े हैं और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। हम पंजाब की जमीन की रक्षा के लिए हर संवैधानिक हथियार का इस्तेमाल करेंगे।इस मौके पर पार्षद कंवर सरताज,गौरव महे,आलम मक्कड़,राजन मल्हन,दीपाली बागड़िया,जॉर्ज सागर,विकास कैंथ,नरेश वालिया,फ़िरोज़ मसीह,गौरव राय आदि कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित  थे ॥

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234095

Share this Post